राष्ट्रीय (06/10/2014)
नोबेल पुरस्कार 2014: मेडिसिन में ओ'कीफ और मोजर दंपती को मिलेगा पुरस्कार

स्टॉकहोम। नोबेल पुरस्कार 2014 की घोषणा
सोमवार से शुरू हो गई है। इस कड़ी में सबसे पहले पुरस्कार मेडिसिन
(चिकित्सा) में ब्रिटेन के जॉन ओ'कीफ और नार्वे के पति-पत्नी की जोड़ी
मै-ब्रिट मोजर और एडवर्ड मोजर को मिलेगा। उन्हें मानव शरीर के जीपीएस
सिस्टम की खोज के लिए इस पुरस्कार के लिए नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार के
लिए 263 वैज्ञानिक नामित थे। लेकिन इंसान के नेविगेशन सिस्टम पर अनोखा काम करने के लिए इन तीनों वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा हुई। क्या है खोज? 1970
में यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के जॉन ओ'कीफ ने ब्रेन में प्लेस सेल्स की खोज की
थी, जो खास हिस्सों पर रजिस्टर्ड होते हैं। 2005 में नार्वे के मोजर दंपती
ने ग्रिड सेल्स की खोज की। यह एक नेविगेशन सिस्टम है, जो जीवधारी को बताता
है कि वे कहां हैं, किधर जा रहे हैं और उन्हें कहां होना चाहिए। मोजर
दंपती ट्रांडियाम स्थित नार्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में
प्रोफेसर हैं। नोबेल
कमिटी ने बताया कि ओ'कीफ और मोजर दंपती की खोज ने उस समस्या का हल ढूंढ
निकाला है, जिस पर हजारों सालों से दार्शनिक और वैज्ञानिक चिंतन व खोज में
लगे थे। ब्रेन कैसे हमारे आसपास के माहौल से खाका तैयार करता है? हम कैसे
इस जटिल वातावरण में अपने रास्ते का पता लगाते हैं? इन मूलभूत सवालों का हल
अब मिल गया है। आने वाले दिनों में होगी अन्य पुरस्कारों की घोषणा आने
वाले दिनों में अन्य श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
मंगलवार को स्टॉकहोम में रसायन विज्ञान और बुधवार को भौतिकी में नोबेल
समिति का निर्णय घोषित किया जाएगा। गुरुवार
को नार्वे की राजधानी ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का नाम
घोषित किया जायेगा। 1968 में स्वीडन के बैंक द्वारा स्थापित अर्थशास्त्र
में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार का विजेता 13 अक्टूबर को तय किया जाएगा। |
Copyright @ 2019.