राष्ट्रीय (06/10/2014) 
पाकिस्तान में न्यूज चैनल की पत्रकार की गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार की गोली मार हत्या कर दी। पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में याकूब शहजाद एक्सप्रेस न्यूज का पत्रकार था। वह ऑफिस में अपने दोस्त के साथ बैठ हुआ था। तभी बंदूकधारी अंदर आए और उसे गोली से उड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शहजाद को तीन बार
गोली मारी गई। वहीं, उसके नजदीक बैठा दोस्त भी इस हमले में घायल हुआ है। उसकी अब हालत स्थिर है। 
 
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत इकट्‌ठे किए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को अगले 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का कहा है। एक्सप्रेस न्यूज ने बताया कि शहजाद चैनल की शुरुआत से जुड़ा हुआ था। वह शहर के सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष था।
 
गौरतलब है कि पत्रकारों के लिए पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इंटरनेशनल एनजीओ के मुताबिक, 2010-11 में वह इस सूची में नंबर एक पर था। अप्रैल में मशहूर पत्रकार हमीद मीर पर कराची में जानलेवा हमला हुआ था। बावजूद इसके वह बच गए।
Copyright @ 2019.