राष्ट्रीय (05/10/2014)
श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस को सभी पुलिस थानों और अन्य परिसरों की सफाई के निर्देश दिए

केंद्रीय
गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री बी. एस. बस्सी
को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिस थानों और दिल्ली
पुलिस के अन्य परिसरों की एक सप्ताह के अंदर सफाई की जाए। श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से पुलिस की इमारतों में सफाई अभियान की निजी तौर निगरानी करने के लिए भी कहा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के बाद वे किसी भी पुलिस थाने या पुलिस की इमारतों का अचानक निरीक्षण कर सकते हैं। |
Copyright @ 2019.