राष्ट्रीय (04/10/2014) 
काम के लिए क्यों भटक रही हैं चित्रांगदा
सुधीर मिश्रा की फ़िल्म 'हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी' से हिंदी फ़िल्मों में प्रवेश करने वाली चित्रांगदा सिंह, आज अच्छे रोल और फ़िल्में पाने के लिए जूझ रही हैं। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ आई उनकी फ़िल्म 'देसी बॉयज़' उनकी आख़िरी बड़ी फ़िल्म थी। उसके बाद वो छिट-पुट रोल और कुछ आइटम सॉन्ग में ही दिखाई पड़ रही हैं। उनके पास लीड एक्ट्रेस के रूप में ऐसा कोई रोल नहीं है। खबरें यह भी आईं थीं कि चित्रांगदा सिंह इसके लिए सलमान खान के पास भी गईं थीं।
Copyright @ 2019.