राष्ट्रीय (04/10/2014) 
स्वच्छ सारण-स्वस्थ सारण के आगाज से 'सत्य को सलाम' का बापू को नमन
पटना। संस्था 'सत्य को सलाम' व छपरा नगर परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंति के अवसर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान को 'स्वच्छ सारण-स्वस्थ सारण' का नाम दिया गया। इस अवसर पर साधु लाल पृथ्वी चंद हाई स्कूल सीढ़ी घाट से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के द्वारा देश भर में जिला स्तर पर सफाई अभियान चलाने का संदेश देने के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन के रूप में मनाया गया। इस मौके पर 'सत्य को सलामÓ की टीम के अलावा छपरा नगर परिषद् के सदस्य व बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

'सत्य को सलामÓ की तरफ से टीम को लीड कर रहे संस्था के अध्यक्ष जैद़ अहमद ने पूरी लगन के साथ विद्यालय के सामने फैले कचड़े के अंबार को कुदाल और टोकरी लेकर साफ किया। दूसरी तरफ छपरा नगर परिषद् की मुख्य पार्षद शोभा देवी भी अपने सारे सदस्यों के साथ सफाई अभियान में जुटी रही। करीब 3 से 4 घंटे तक चले इस अभियान में दो से तीन ट्रैक्टर तक कचड़ा सफाई कर ट्रैक्टर व कुछ अन्य सफाईकर्मियों के सहायता से हटाया गया।
इस मौके पर मुख्य पार्षद शोभा देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'सत्य को सलामÓ जैसी संस्थाओं को इस तरह के सफाई अभियान में आगे आने से इस अभियान को एक नई उर्जा तो मिली ही है साथ ही संस्था द्वारा दिए गए नाम 'स्वच्छ सारण-स्वस्थ सारणÓ से पूरे जिले में साफ-सफाई रखने का एक संदेश भी गया है। शोभा देवी ने संस्था का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों के लिए 'सत्य को सलामÓ को हमेशा छपरा नगर परिषद् का साथ मिलता रहेगा।
दूसरी ओर, संस्था 'सत्य को सलामÓ के अध्यक्ष जैद़ अहमद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 'स्वच्छ सारण-स्वस्थ सारणÓ की शुरूआत बहुत बड़ी सफलता के साथ होने से हमारा हौसला और भी बढ़ा है। अब संस्था की कोशिश होगी कि इस अभियान को तब तक जारी रखें जब तक कि जिले के एक-एक व्यक्ति सफाई के प्रति जागरूक न हो जाएं और अपने आसपास के इलाकों, गली-मुहल्लों में एक टीम बनाकर हर हफ्ते सफाई करने की आदत बनाएं। इसके लिए संस्था 'सत्य को सलामÓ  प्रयास कर रही है कि 'स्वच्छ सारण-स्वस्थ सारणÓ को पूरे सारण जिले में प्रखण्ड व गांव स्तर पर चलाया जाए।
अभियान का संचालन अक्षय राजवंश ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रोहित चांद गोठिया, क्रांति सिंह, शशि गुप्ता, राजेश नाथ प्रसाद उर्फ मुन्ना जी, पवन कुमार सोनी, सुल्तान इदरीस, मोहम्मद काजीम, राजीव कुमार डब्बू, सुनील कुमार, सतीश कुमार, पासपती कुमार के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

Copyright @ 2019.