राष्ट्रीय (04/10/2014) 
पुंछ में फिर से पाक सेना ने की गोलाबारी, 2 की मौत
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अरनिया सैक्टर में रात में जबरदस्त फायरिंग की। सुबह 5 बजे पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग रुकी। इस फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान की ओर से भारत के कई गांव में मोर्टर शैल दागे गए। पुंछ में 2 लोगों की मौत 10 घायल हो गए।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सीमा पार से अरनिया सेक्टर के पीत्तल टेंट चौकी पर रात से फायरिंग शुरू हुई। जो सुबह 5 बजे रुकी। इस बीच सौजियान बटालियन का सेना का एक जवान अग्रमि चौकी पर गश्त के दौरान गलती से बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से घायल हो गया।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सौजियान बटालियन का सेना का जवान संदीप कुमार बारूदी सुरंग की चपेट में आने से मामूली रूप घायल हो गया। उसे सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के सौजियान इलाके में अग्रमि भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। जिसकी चपेट में सीमावर्ती गांव के लोग आ गए। पाकिस्तान सेना की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि अखनूर के परगवाल सेक्टर में पाकिस्तान सेना ने बीती रात करीब साढ़े दस बजे छोटे हथियारों का इस्तेमाल करके फायरिंग की जो रूक-रूक कर करीब एक घंटे तक चली। प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों ने भी पाकिस्तान की कार्रवाई का करारा जवाब दिया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सेना ने जुलाई-अगस्त में 30 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जिसमें बीएसएफ के तीन जवानों के अलावा कुछ नागरिक भी मारे गए थे और सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिक और मवेशी घायल हो गए थे।
 

Copyright @ 2019.