राष्ट्रीय (03/10/2014) 
रावण दहन आज
दिल्ली/नोएडा। आज जगह-जगह पर रामलीला मंचन के बाद रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में करीब 80 फुट का रावण तैयार किया गया है। इस मौके पर कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, विधायक हारून यूसुफ आदि भी उपस्थित रहेंगे।

वहीं नोएडा में रावण दहन किया जा रहा है।  श्री राम मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सेक्टर 21 ए में श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित राम लीला के समापन दिवस, तीन अक्टूबर को शाम सात बजे रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ भ्रषटाचार, महंगाई एवं नारी उत्पीडऩ के भी पुतलों का दहन किया जायेगा। जहां रावण का पुतला 80 फीट, कुंभकरण 75 फीट, मेघनाद का पुतला 70 फीट का होगा। वहीं महंगाई, भ्रषटाचार व नारी उत्पीडऩ के पुतले आठ फीट के होंगे। कार पार्किंग केवल गेट नं. 4 से ही होगी जिनपर स्टीकर लगा होगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, फायर ब्रिगेड की गाडियां, निजी सुरक्षा गार्डो के अलावा पीएसी एवं पुलिस के जवान व अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहेंगे। आकस्मिक चिकित्सा के लिए 108 समाजवादी एम्बुलेंस भी मौजूद रहेगी। पुतला दहन के बाद अहिरावण वध श्रीराम रावण युद्व, भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का भी भव्य मंचन किया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक गुड्डू पंडित, विधायक मदन चैहान, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी, पूर्व मंत्री राकेश यादव, विधायक मुकेश पंडित एवं प्राधिकरण के चेयरमैन रमारमण की उपस्थिति रहेगी।
वहीं सेक्टर-33 में चल रही रामलीला में आज भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विमला बाथम मुख्य अतिथि होंगे। सेक्टर-12 में भी आज रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन किया जाएगा। आयोजक शिवलाल ने बताया कि इस मौके पर दादरी विधायक सतवीर गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे।

Copyright @ 2019.