राष्ट्रीय (02/10/2014) 
जोधा अकबर में बीरबल बनकर आए अभिनेता गोपाल सिंह
 भारत की लोक कथाओं में बीरबल जाना-पहचाना और सबसे चहेता किरदार है। हम सभी मुगल राजा अकबर और उनके सलाहकार बीरबल की कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं।



जब भी बादशाह किसी मुसीबत या उलझन में होते थे तो वे चतुर बीरबल की सलाह जरूर लेते थे। ज़ी टीवी की ऐतिहासिक महागाथा ‘जोधा अकबर‘ में दर्शकों को अब कुछ खास देखने को मिलेगा क्योंकि एक्टर गोपाल सिंह इस शो में बीरबल के रूप में नजर आएंगे। अपने राजपाठ के दौरे पर निकले शहंशाह अकबर एक बार फिर भेष बदलकर स्थानीय लोगों से मिलते हैं और लोगों का हालचाल पूछते हैं।  एक मदिरा खाने (बार) में प्रवेश करने के बाद उनका सामना बीरबल से होता है जो शहंशाह से थोड़े असंतुष्ट नजर आते हैं। शहंशाह की असल पहचान से अनजान बीरबल साम्राज्य के हालात को लेकर शिकायत करते हैं और बताते हैं कि शहंशाह को इस पर क्या कदम उठाने चाहिए। इसके बाद अकबर अपने महल में लौट आते हैं और फिर अपने सैनिकों को उस दुस्साहसी आदमी को दरबार में पेश करने का आदेश देते हैं।
दर्शक इसके बाद अकबर और बीरबल के बीच धीरे-धीरे बढ़ती दोस्ती देखेंगे, जिसमें बीरबल शहंशाह के सबसे विश्वसनीय और सबसे चहेते सलाहकारों में से एक बन जाएंगे। अपनी चतुराई और बुद्धि के प्रयोग से बीरबल कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने में अकबर की मदद करेंगे और फिर वे उनके दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बन जाएंगे। इतिहास के इस सबसे रोचक अध्याय को प्रस्तुत करते हुए जोधा अकबर अब अपने दर्शकों को कुछ दिलचस्प सीक्वेंस दिखाएगा जिसमें महान शहंशाह अकबर और उनके सबसे अनमोल दरबारी के बीच खास समीकरण सामने आएंगे।
पूर्व में अनेक बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके गोपाल सिंह का टीवी पर यह पहला फिक्शन शो होगा। सिल्वर स्क्रीन पर बुरे आदमी का किरदार निभाने वाले गोपाल सिंह को ‘एक हसीना थी‘ जैसी फिल्मों में उनके नकारात्मक किरदारों के लिए जाना जाता है। अपने पहले टीवी शो के लेकर सिंह कहते हैं, ‘‘मैंने बचपन से ही बीरबल और उनकी चतुराई की कहानियां सुनी हैं। जब मुझे शो के निर्माताओं ने यह किरदार निभाने को कहा तब मेरे उत्साह का ठिकाना न रहा। मुझे खुशी है कि मैं स्क्रीन पर इतना दिलचस्प किरदार निभा रहा हूं। मेरा ट्रैक दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाएगा जिसमें मैं अकबर के जीवन के महत्वपूर्ण फैसले करने में उनकी मदद करूंगा।‘‘ अपने पहले एपिसोड की शूटिंग करने के बाद गोपाल ने जोधा-अकबर के सभी कलाकारों और सहयोगियों के साथ पूरा दिन बिताया। शूटिंग पर अपने पहले दिन का अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यहां घर जैसा महसूस किया जिसमें पूरी यूनिट एक बड़े परिवार की तरह पेश आई। मुझे इन लोगों ने बिल्कुल भी अकेला महसूस नहीं होने दिया।‘‘
हमें यकीन है कि दर्शकों को भी उन्हें इस नए अवतार में देखकर उतना ही मजा आएगा जितना ही उन्हें यह शूटिंग करते हुए आया!
जोधा अकबर मिस मत कीजिए, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!



Copyright @ 2019.