राष्ट्रीय (01/10/2014) 
भ्रष्टाचार पर अंकुश बेहद आवश्यक : राजामौली
नोएडा। जिलाधिकारी एवी राजामौली ने शासन के हवाले से जानकारी देते हुये बताया है कि प्रशासन में प्रत्येक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रसार को रोकना उस पर अंकुश लगाया जाना नितान्त आवश्यक है। भ्रष्टाचार उन्मूलन में गति लाने के उदेश्य से प्रदेश सरकार की विषिष्ट जांच एजेंसी सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्ट लोक सेवकों को रंगे हाथें पकडऩे हेतु ट्रैप डालने की व्यवस्था पूर्व से ही विद्यमान है।

उन्होंनें बताया कि शासन स्तर से इसमें आंशिक संशोधन करते हुये अब मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को यह अधिकार प्रदत्त किये गये है कि उनके समक्ष उनके मण्डल या जनपद में तैनात किसी अराजपत्रित सरकारी सेवक या उसी पंक्ति के अन्य लोक सेवक को फंसाने और रंगे हाथ पकडऩे के लिये परिवाद किया गया हो कि उक्त लोक सेवक ने भेंट या इनाम के रूप में किसी पारितोषण की मांग की है या उसे प्रतिगृहित करने को सहमत हुआ है, तो ऐसे परिवाद को सम्बन्धित मण्डलायुक्त या जिलाधिकारी द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के निकटस्थ सेक्टर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक को निर्दिष्ट किया जाएगा।
 

Copyright @ 2019.