राष्ट्रीय (01/10/2014) 
लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : राम नरेश
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल व शहर के वरिष्ठ व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामारोह की शुरूआत स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों से हुई। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य व गीत की प्रस्तुती दी।

रजत जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन कर छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ाया। इस दौरान स्कूल की मुख्य ट्रस्टी छिद्दा सिंह भी मौजूद रहे। श्री नरेश ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में लड़के-लड़कियों की भागीदारी एक समान है। आज के युग में जितना लड़कों को प्रोत्साहित किया जा रहा है उतना ही लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। लड़कियां अपने बल पर कामयाबी की उड़ान उड़ रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को महात्मा गांधी के कार्यों व उनके देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के बारे में अवगत करवाया। छात्रों को उन्होंने महात्मा गंाधी द्वारा लिखित पुस्तक स्वच्छ भारत के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम जहां भी है उसका श्रेय वह उप्र की जनता को देते है। उन्होंने कहा कि हम आपके है और आप हमारे है। मप्र में राज्यपाल की कमान उप्र के निवासियों के विश्वास का ही परिणाम है। मप्र की तरह ही उप्र के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव, स्कूल की प्रधानाचार्य निधि ओझा,इन्दर सिंह यादव, चरण सिंह, दलबीर सिंह, सुनील चौधरी, वीर सिंह यादव समेत अन्य अतिथि मौजूद थे। 

Copyright @ 2019.