राष्ट्रीय (01/10/2014) 
मोदी स्वदेश रवाना बोले धन्यवाद अमेरिका
नई दिल्ली। अपने पांच दिनों के सफल दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी भारत वापसी के बीच फ्रैंकफर्ट में रुकेंगे। दोपहर करीब 12 बजे मोदी फ्रैंकफ्रट पहुंचेगें। जहां से फिर वो भारत के लिए शाम साढ़े 4 बजे रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी रात करीब 11 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को धन्यवाद कहा और 5 दिनों के दौरे को पूरी तरह सफल बताया। वापसी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिका का धन्यवाद किया।
मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, धन्यवाद अमेरिका, सफल दौरे के बाद वतन वापस जा रहा हूं। दोनों देश आपसी रिश्तों को लंबे समय के संबंध के तौर पर देख रहे हैं।

Copyright @ 2019.