राष्ट्रीय (30/09/2014) 
जनसमस्याएं सुलझाने को 'नोएडा विकास मंच'
नोएडा। नेताओं के पास समय अभाव के कारण अब शहरवासी अपनी समस्याओं से जुझने के लिए खुद उठ खड़े हुए हैं। जोगिन्दर सिंह अवाना की पहल पर गांवों और सेक्टरों के लोगों ने मिलकर एक साझा 'नोएडा विकास मंचÓ बनाया है। यह मंच पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। भले ही उसमें राजनीतिक लोग भी शामिल क्यों न हों।

शहर के प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी बीपी अग्रवाल को मंच का संरक्षक बनाया गया है जबकि जोगिन्दर सिंह अवाना इसके अध्यक्ष बने हैं।
बीते रविवार को सेक्टर-50 के कम्युनिटी सेंटर में मंच की पहली बैठक में गांवों और शहरों के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में तय किया गया कि सर्व प्रथम गौतमबुद्घ एक्सपे्रस-वे पर प्रस्तावित टोल टैक्स का विरोध किया जाएगा और किसी भी सूरत में इसे नहीं लगने
दिया जाएगा।
इस मौके पर जोगिन्दर सिंह अवाना ने कहा कि जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के कारण शहर के लोगों का उत्पीडऩ हो रहा है। मंच इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।
 बैठक को संबोधित करते हुए नोएडा विकास मंच के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना ने कहा कि डीएनडी करार में करोड़ों रुपए का घपला है। जो अधिकारी उस समय की सरकार में पदों पर थे वो ही आज डीएनडी के डायरेक्टर हैं। यह डीएनडी जनता के साथ लूट मचा रहा है। जबकि यह करार अब तक फ्री हो जाना चाहिए था।उन्होंने बताया कि टोल टैक्स के बाद बिजली, अतिक्रमण, डीएनडी आदि की समस्याओं को लेकर मंच मुखरता से कार्य करेगा।
शहीद भगत सिंह के जन्म दिन पर नोएडा विकास मंच कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक व अध्यक्ष के अलावा 20 महासचिव, 30 सचिव एक कोषाध्यक्ष और तीन कानूनी सलाहकार बनाए गए हैं।   
इस बैठक में प्रवीन सिंह ऐरन, डा. एसपी जैन, एनईए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र नाहटा, चौ. धर्मवीर सिंह, चौ. राम सिंह, एम जेड खान, ध्रुव अग्रवाल, दिनेश, कर्नल सीपी सिंह, योगेन्द्र चौधरी, प्रोमिला भगत, मनोज जैन, समर पाल यादव, रानी सुमन, पुरुषोतम नागर, अख्तर सैफी, मनोज शर्मा, स्नेह प्रभा मैसी एवं सिंघ राज को शामिल किया गया है। 
 

Copyright @ 2019.