राष्ट्रीय (30/09/2014)
बसपा की नई कार्यकारिणी का गठन

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की नई
कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी में सक्रिय लोगों को प्रमुखता
दी गई है। इसमें जिले की कमेटी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और विधानसभा
क्षेत्र अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। राष्ट्रय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्धिकी समेत जोनल और मंडल कोआर्डिनेटर द्वारा जारी विज्ञप्ति में लाल सिंह गौतम को जिलाध्यक्ष, बालकिशन साकीपुर को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश एडवोकेट को महासचिव, अनिल पाल को कोषाध्यक्ष और राकेश भाटी को जिला सचिव बनाया गया है। लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों में लक्ष्मी सिंह, सुरेंद्र खटिक, रवींद्र गुर्जर, दयाराम जाटव, हरेंद्र शर्मा, डॉ. लोकेंद्र सिंह, ठाकुर राकेश भाटी, अजय पिप्पल, रहीश अहमद और बाबूलाल गौतम शामिल हैं। संगठन ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी महिपाल सिंह को सौंपी है। इसके साथ ही दादरी विधानसभा के लिए विनोद कुमार, जेवर के लिए किशन सिंह, सिकंदराबाद के लिए गजराज सिंह और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी राजकुमार प्रधान को दी गई है। मालूम हो कि सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हैं लेकिन दोनों बुलंदशहर जिले की सीमा में हैं। ब्यूरो बसपा ने घोषित की जिले की कार्यकारिणी लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के नाम भी घोषित |
Copyright @ 2019.