राष्ट्रीय (30/09/2014) 
अश्रु गैस इकाई सीमा सुरक्षा बल की 36वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग दिल्ली में आयोजित हुई
 श्री देवेन्द्र कुमार पाठक, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल की अध्यक्षता मंे अश्रु गैस इकाई सीमा सुरक्षा बल की 36वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग बल मुख्यालय  में आज दिनांक 30 सितंबर 2014 को सम्पन्न हुई। अतिरिक्त महानिदेशक बी.पी.आर.एण्ड.डी., अतिरिक्त महानिदेशक केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, अतिरिक्त महानिदेशक/डायरेक्टर, सीसुबल अकेडेमी टेकनपुर और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। इनके अलावा श्री अनिल कुमार, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक (रसद), श्री एडविन जॉन बैनेट, महा प्रंबधक, उप महानिरीक्षक अश्रु गैस इकाई और सीमा सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मीटिंग में उपस्थित थे।

अपने उद्घाटन भाषण में, श्री पाठक ने बताया कि अश्रु गैस इकाई मई 1976 से लेकर आज तक लगभग 38 वर्षों से देश की लगातार सेवा करती आ रही है। श्री पाठक ने उत्तम गुणवत्ता, उत्पादकता और कम घातक म्युनिशन के विकास में किये गये सराहनीय योगदान के लिए अश्रु गैस इकाई के महाप्रंबधक और उनकी टीम को बधाई दी।

श्री पाठक ने बताया कि अश्रु गैस इकाई, उम्मीदों पर खरा उतरते हुये चार लाख अश्रु गैस म्यूनेशन का उत्पादन, वर्ष 2010 से लगातार करती आ रही है। जबकि इकाई की निर्धारित उत्पादन  क्षमता मात्र 1.25 लाख म्यूनिशन प्रति वर्ष की है। अश्रु गैस इकाई आई एस ओ 9001-2008 तथा 14001-2004 गुणवता तथा पर्यावरण प्रंबधन प्रमाणित यूनिट है। जो कि अन्तर्राष्ट्रीय मानक स्तर की इकाईयों के समतुल्य है। अश्रु गैस इकाई समस्त राज्य पुलिस एंव सशस्त्र बलों  के लिए अन्तर्राष्ट्रीेय स्तर की गुणवत्ता के 19 प्रकार के म्यूनिशन का उत्पादन कर रही है।

अश्रु गैस इकाई विभिन्न प्रकार के म्यूनेशन का उत्पादन करती है जिससे सुरक्षा बलों का विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाये रखने में मद्द मिलती है। उत्पाद में मुख्य रूप से लेक्रेमेटरी म्यूनिशन, स्टन म्युनिशन, इम्पैक्ट म्युनिशन तथा विशेष अभियानो हेतु कस्टमाईज म्युनिशन सम्मिलित है। इन्हे विभिन्न मौकों पर प्रयोग करके जानमाल तथा सार्वजनिक सम्पति को नुकसान से बचाया गया है। गतवर्ष 4.32 लाख म्यूनिशन की पूर्ति राज्य पुलिस व सशस्त्र बलों को की गई है।

अश्रु गैस इकाई के पास उर्जावान तथा निष्टावान कार्मिकों की अनुसंधान एंव विकास टीम है जिसने पिछले तीन वर्षो में 24 नये उत्पादों को सफलतापूर्वक विकसित कर राज्य पुलिस की विशेष जरूरतों को पूरा किया है। चिलीगे्रनेड इस प्रकार एक नया विकसित म्युनिशन है।

अश्रु गैस इकाई की महत्वाकांक्षी योजना, इकाई को आटोमेट करके इसकी उत्पाद क्षमता को आठ गुणा बढाकर, 10 लाख मुनेशन प्रति वर्ष कर राज्य पुलिस तथा सशस्त्र बलों की बढी हुई माँग को पूरा करना है।

अश्रु गैस इकाई ने, प्रगति मैदान नई दिल्ली में, 25 से 28 सितंबर 2014 तक इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय  सुरक्षा एक्सपो 2014 में अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय दर्शकों को प्रदर्शित किया।
   
Copyright @ 2019.