राष्ट्रीय (29/09/2014) 
पुलिस ने 01 गाड़ी अवैध हथियार सहित 03 गिरफ्तार
 दिनांक 28.09.2014 को समय करीब 23.30 बजे थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दषहर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान क्लासिक होटल के सामने निर्माणाधीन माॅल के पास एक संदिग्ध स्टीम कार नं0-डी0एल0-2सीएए-7028 आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त स्टीम गाडी को रूकने का इशारा किया तो गाडी में बैठे अभियुक्तो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर तीनो अभियुक्तो को मय स्टीम गाडी एवं अवैध असलाह सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-    फिरोज पुत्र ऐवज निवासी ग्राम भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।
2-    ताहिर पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम बझेडा थाना धौलाना जनपद हापुड।
3-    हसमत पुत्र तरीकत निवासी -उपरोक्त।
बरामदगी-
1.    01 स्टीम कार नं0 डी0एल0-2सीएए-7028।
2.    02 तमंचे 315 बोर मय 05 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।
3-    01 चाकू।    

        उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-753/2014 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड), मु0अ0सं0-754/755/2014 धारा 25 शस्त्र अधि0 व मु0अ0सं0-756/2014 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 एवं मु0अ0सं0-निल/2014 धारा 41/102 द0प्र0सं0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अनिल कुमार सिंह 
9412429401
Copyright @ 2019.