राष्ट्रीय (27/09/2014)
हथियारों के बल पर फॉच्र्यूनर लूटी

ग्रेटर नोएडा। शहर में बदमाशों का कहर जारी
है। देर रात दो बाइक सवार बदमाशों ने मौका पाकर हथियारों के बल पर बीटा-1
के पास से फॉच्र्यूनर गाड़ी लूट ली। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अर्जुन पुत्र अनिल अपने दफ्तर से घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो बदमाशों ने आकर तमंचा उनकी कनपटी पर लगा दिया। हथियार देख वह कुछ समझ नहीं पाया। बदमाशों ने उनकी पिटाई की और फॉच्र्यूनर गाड़ी संख्या जीजे-18बी ए9704 लूट कर फरार हो गए। कोतवाली कासना पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जिसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। |
Copyright @ 2019.