राष्ट्रीय (27/09/2014) 
एसबीआई ब्रांच मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। बैंको में नकदी रखना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। जिस तरह से आजकल जालसाजों ने बैंक खातों में सेंध लगाई है। वहीं, बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी संदेह के घेरे में है।

कोतवाली कासना में सुषमा पत्नी उदय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एसबीआई बीटा-वन के ब्रांच में उसका खाता है। इस खाते से फर्जी कागजातों के जरिए पांच लाख रुपए निकाल लिए गए हैं।
सुषमा में इस षड्यंत्र के पीछे एसबीआई ब्रांच मैनेजर मन्ना दास का हाथ बताते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सुषमा सी-413, गामा-2 में अपने परिवार के साथ रहती है। उनका एसबीआई में खाता कई वर्षों से चल रहा था। बिना किसी खबर के उनके खाते से पांच लाख रुपए निकल गए। आखिर यह कैसे संभव हुआ इस बाबत जांच की जा रही है।

Copyright @ 2019.