राष्ट्रीय (26/09/2014) 
लॉयंस क्लब ने किया वृक्षारोपण
नोएडा। लायंस क्लब नोएडा ने वृक्षारोपण अभियान के तहत सेक्टर 49 के कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे पर्यावरण चेयरमैन एसके जैन के निर्देशन में 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए। लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन मान सिंह चौहान  ने कहा कि नोएडा को साफ सुथरा एवं हरा भरा बनाने के लिए वृक्षरोपण किया जाना और वृक्षों की लगातार देख रेख आवश्यक है।

इस मौके पर  क्लब  के  अध्यक्ष मान सिंह चौहान, सचिव  डा. निमेश कुमार, कोषाध्यक्ष एनके जैन, एवं अन्य पदाधिकारी  आरएन श्रीवास्तव, उमेश कुमार, आई.आर. छावड़ा,  योगेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता, एके मित्तल, एनपी सिंह, बिपिन बंसल सिंह, लॉयन एके साहनी, बीबी खत्री, कर्नल गजराज सिंह,  ओपी मुंजाल,  लॉयन सुनील सेठी,  ओपी गोगिआ, ओपी बिष्ट एवं  करतार सिंह चौहान सहित अनेक  गणमान्य लोगो ने भाग लिया।
इस वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में आरडब्लूए के अध्यक्ष जेके गुप्ता ने भी मदद की।  नोएडा  प्राधिकरण के  उधान विभाग निर्देशक ओम वीर सिंह एवं उप निर्देशक आईपी सिंह एवं अन्य कर्मछारियों के भरपूर सहयोग से यह कार्य  सुचारू रूप से किया गया। लायंस क्लब के  वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राधिकरण के उधान विभाग का सदैव पूरा सयोग एवं मार्ग दर्शन प्राप्त होता है।

Copyright @ 2019.