राष्ट्रीय (26/09/2014) 
'दीप उत्सव' के लिए भूमि पूजन का आयोजन
नोएडा। सेक्टर- 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में हर साल की तरह इस साल भी ग्रेसल मारकॅाम के द्वारा बीते दिन  सुबह 'नोएडा दीप उत्सवÓ आयोजन  के लिए भूमि पूजन किया गया। यह उत्सव 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। छ: दिवसीय इस उत्सव में प्रवेश निशुल्क होगा। दीप उत्सव का यह बारवहां साल है। यह आयोजन वर्ष 2003 से लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार इस बार दीप उत्सव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां अयोजित की गई है। जिसमें बेबी शो, पेंटिग कॉम्पटिशन, रंगोली कांम्पटिशन शामिल है। इन सभी गतिविधियों में कोई भी भाग ले सकता है। दीप उत्सव में डानडीया रास एंव कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रेसल मारकॉम के निदेशक त्रिलोक शर्मा ने बताया कि दीप उत्सव में हर साल की तरह इस बार भी लोगों को विभिन्न प्रकार की वस्तुंए बाजार मूल्यों की अपेक्षा न्यूनतम मूल्यों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि खाने में कई प्रकार के मुख्य व्यंजन होंगे। जिनमें राजस्थानी, सागर रतना, खिदम्त रेस्टोंरेंट, बास्किन रौबिन्स, साउथ इंडियन, पंजाबी, चाईनीज आदि शामिल है। इस उत्सव में गेट न. 3, 4 एवं 5 से प्रवेश होगा। दीप उत्सव में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे, मैटल डिटेक्टर एवं सिक्योरिटी गार्डस की पूरी तरह से व्यवस्था की गई है।

Copyright @ 2019.