राष्ट्रीय (25/09/2014) 
पब्लिक मुठभेड के दौरान 02 पशु चोर अवैध असलाह सहित गिरफ्तार |
दिनांक 24.09.2014 की रात्रि समय करीब 23.00 बजे श्रीपाल सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम जसनावली खुर्द थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के घर के पास अज्ञात बदमाश किसी घटना करने के उदे्दश्य से आये थे वादी श्रीपाल उपरोक्त द्वारा बदमाशो को देखकर शोर मचाया गया तो बदमाशो ने वादी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिसमे पब्लिक द्वारा 02 अभियुक्तो को मय अवैध असलाह एवं मोटर साईकिल सहित पकड लिया गया तथा अभियुक्तो का एक अन्य साथी मौके से भाग गया 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- भोलू पुत्र कालू निवासी ग्राम जलालपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर।
2- श्याम पुत्र ब्रजपाल निवासी बम्हेटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
फरार अभियुक्त-
1- शेरू पुत्र नामालूम निवासी कस्बा व थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1. 01 मोटर साईकिल नं0-यू0पी0-14एक्यू-8537।
2. 02 तमंचे 315 बोर मय 05 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।

उपरोक्त अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि हम पशु चोर है और पशु चोरी करने के के उद्देश्य से आये थे। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में रि0 चैकी नई मण्डी थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-142/746/2014 धारा 307 भादवि (पब्लिक मुठभेड) व मु0अ0सं0-143/747/144/748/2014 धारा 25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Copyright @ 2019.