राष्ट्रीय (25/09/2014) 
डंपरों के काटे चालान, हजारों वसूले
नोएडा। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 40 डंपरों का चालान करने के साथ प्रेशर हार्न जब्त किए गए। वहीं बिना ढके रेत व डस्ट ले जा रहे 15 डंपरों का भी चालान किया गया।

वहीं 52 डंपरों के पीछे की तरफ रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 191 वाहनों के चालान किए गए। मौके पर जुर्माना जमा होने पर यातायात पुलिस विभाग को 18 हजार रुपये का राजस्व भी मिला। डंपर और ट्रकों के खिलाफ बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद ढाई बजे तक महामाया फ्लाई ओवर के पास अभियान के तहत जांच की गई। वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 191 वाहन चालकों के चालान भी किए गए। बिना नंबर प्लेट लगाए वाहनों को दौड़ाने वाले पांच चालकों के चालान किए गए।
गति पर लगेगा ब्रेक
नोएडा से गे्रटर नोएडा जा रहे हैं तो वाहन को नियंत्रित गति में ही चलाएं नहीं तो हो सकता है कि आपको ओवर स्पीड का जुर्माना भुगतना पड़े। दुर्घटनाओं का सबब बनने वाले तेज व अनियंत्रित गति से चलने वाले लोगों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। ओवर स्पीड के खिलाफ अगले सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा, जो कम से कम एक सप्ताह का होगा।  निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों में से भारी वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

Copyright @ 2019.