राष्ट्रीय (25/09/2014) 
आज से रामलीलाओं के रंग में रंग जाएगा पूरा शहर
नोएडा। आज से शहर रामलीला के रंग में रंग जाएगा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा स्टेडियम में तो सनातन धर्म रामलीला समिति पूर्व की तरह सेक्टर-33 में रामलीला का आयोजन करेगी। श्री बजरंग रामलीला समिति सेक्टर-12 में ही लीला का आयोजन करेगी।  इसके अलावा ग्रेटर नोएडा समेत जिले के सभी कस्बों में रामलीला मंचन होगा।

बुधवार को पे्रस वार्ता के दौरान रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष बीपी अग्रवाल, अध्यक्ष बीपी गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा व संरक्षक सूबे यादव और अशोक चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को सायं 7 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह रामलीला महोत्सव का शुभारंभ करेंगें। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह भाटी, विधायक मदन चौहान विधायक गुड्डू पंडित, नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। लीला का मंचन मुरादाबाद के श्रीपरिवार रघुवंश सांस्कृतिक मंच के लगभग 80 कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। 28 सितंबर को शोभायात्रा व झांकी निकाली जाएगी और तीन अक्टूबर को सांय पांच बजे रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
इस दौरान राजेन्द्र जैन, रविन्द्र चौधरी, ओमपाल राणा, राजेन्द्र गर्ग, अशोक गोयल, मोहन सिंह, अनिल गोयल, अनिल अग्रवाल, आत्माराम गुप्ता, यशवीर त्यागी, प्रेम बंसल व सुरेश सिंघल सहित सहयोगी मौजूद थे।
सनातन धर्म रामलीला समिति इस वर्ष भी बड़े ही धुम-धाम के साथ रामलीला महोत्सव का आयोजन करेंगी। 3 अक्टूबर को विजय दषमी महोत्सव का आयोजन रामलीला मैदान सैक्टर - 33, नोएडा में किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेष शर्मा, अति विशिष्ठ अतिथि सासंद सतीष गौतम और विशिष्ठ अतिथि नोएडा विधायक विमला बाथम, स्वागत अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल गुप्ता जी होंगे।
रामलीला मंचन के लिए मुरादाबाद के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा इसका आयोजन किया जायेगा। जिसके व्यास श्री अंकुर जी महाराज होगें। रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई 80 फिट, 75 फिट और 70 फिट रहेगी और सुन्दर अतिशबाजी भी दिखाई जायेगी। सुरक्षा को देखते हुए 12 सी.सी.टी.वी. कैमरे, सिक्योरिटी गार्ड व स्वंय सेवक भी उपस्थित रहेगें। रामलीला समिति  द्वारा यह घोषणा की गयी है कि विजय दषमी के दिन श्री रामलीला समिति के द्वारा कश्मीर में आई आपदा के लिए अधिक से अधिक धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में दी जायेगी।  
इस प्रेस वार्ता में अध्यक्ष टीएन गोविल, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष टीएन चौरसया, कोषाध्यक्ष एसकेएस राणा, अल्पेस गर्ग-सह कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु जिदंल, सुषील भारद्वाज, संयोजक मधुसुदन दादू, आलोक वत्स, डीके मित्तल, रमेष कुमार, राजीव गर्ग, जी.सी. महेष्वरी, केके. प्रभाखर, अनुज गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिल खण्डेलवाल, पुनीत शुक्ला, कुलदीप गुप्ता, पवन आनंद, मितत्रा शर्मा, शौरभ गोविल, विषाल, मुकेष गुप्ता, हरिष वर्मा, अजय गर्ग, निखिल गुप्ता, डॉ. ऐ.के. त्यागी, आदि सभी लोग उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.