राष्ट्रीय (25/09/2014) 
स्कूल में स्मृति ने लगाई झाड़ू, उठाया कचरा
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर 5 के केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल में झाड़ू लगाई और स्कूल परिसर में पड़ा कचरा भी उठाया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने स्कूली छात्रों को साफ-सफाई का महत्व बताया और प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। स्वच्छ भारत अभियान गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
Copyright @ 2019.