राष्ट्रीय (25/09/2014) 
100 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर नं.-1
नई दिल्ली। फोर्ब्स मैगजीन ने भारत के 100 अमीरों की सूची जारी की है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में सभी अरबपति हैं। इन सभी 100 अरबपतियों की संपत्ति कुल मिलाकर 346 बिलियन डॉलर है। जो कि साल 2013 के 259 बिलियन डॉलर थी। खास बात ये है कि लगातार 8वें साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी इस सूची में नंबर एक पर हैं। आपको बता दें कि फोर्ब्स मैगजीन का ये एडिशन 30 सितंबर को लोगों को उपलब्ध होगा। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के 100 अमीरों की सूची जारी की है। 
Copyright @ 2019.