राष्ट्रीय (24/09/2014) 
बाढ़ से असम-मेघालय में 40 की मौत, लाखों परिवार प्रभावित
गुवाहाटी। असम और मेघालय में बाढ़ ने विनाशकारी रूप ले लिया है। असम में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टरों को लगाया गया वहीं मृतकों की संख्या 16 हो गई। बाढ़ से करीब 3.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ तथा एसडीआरएम की टीम बचाव और राहत अभियान में जुटी हुई है। मेघालय में भी स्थिति विकट है, जहां बाढ़ से अबतचक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ संबंधी रिपोर्ट के मुताबिक गोलपारा जिले में आठ लोगों की जान गई। इसी दौरान कामरुप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार मौत भूस्खलन से और एक मौत बिजली का करंट लगने से होने की खबर है। 
Copyright @ 2019.