राष्ट्रीय (24/09/2014) 
भूमाफियाओं के खिलाफ प्रधान ने खोला मोर्चा
नोएडा। भूमाफियाओं के बढ़ते जाल के खिलाफ सोहरखा गांववासियों एवं ग्राम पंचायत ने मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। जिला प्रशासन को एक पत्र लिख कर सोहरखा वासियों ने एक हफ्ते का समय देते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

ग्राम प्रधान नरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सौहरखा जाहिदाबाद ग्राम सभा की जमीन की नाप कराकर मेढ़ बंदी कराने के लिए सैंकड़ों पत्र जिलाधिकारी को दिए गए हैं लेकिन पिछले चार साल से जिला प्रशासन भूमाफियाओं के सामने बौना साबित हो रहा है। राजस्व ग्राम सभा की लगभग चार सौ करोड़ रूपये मूल्य की 500 बीघा जमीन भूमाफियाओं के कब्जे में है। ग्रामीणों द्वारा सैकड़ों बार शिकायत करने पर भी वे एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि बडे पैमाने पर भूमाफियाओं द्वारा बिना प्रशासन से सांठ-गांठ के अवैध कालोनी नहीं काटी जा सकती हैं। इसमें प्रशासन के अधिकारियों की जांच करा कर कार्यवाही होनी चाहिए।  श्री यादव ने बताया कि 5 सितम्बर 2014 को थाना सैक्टर 49 में समर सिंह पुत्र बलराम, विनोद पुत्र, कुलदीप पुत्र गोपाल, बिल्लू पुत्र धर्मपाल एवं लाला पुत्र सोहन सिंह के खिलाफ ग्रमीणों की शिकायत पर धारा 447 व 448 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी थी।
Copyright @ 2019.