राष्ट्रीय (24/09/2014) 
कल से होगा राम-लीला का मंचन
नोएडा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-12 में 25 दिसंबर से अपनी पुरानी परम्पराओं के साथ दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए राम लीला का मंचन 25 सितंबर से हो रहा है जो 4 अक्टूर तक चलेगा। यह जानकारी बजरंग राम लीला संचालिका समिति सेक्टर-12 के अध्यक्ष शिव लाल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को राम रावण युद्ध और रावण दहन होगा। चार अक्टूबर को भगवान राम अयोध्या लौटेंगे। जहां भरत मिलाप होगा। इस बार राम लीला के मंचम में बंधु त्रिपाठी, गुरुदयाल विज, आनन्द पाठक, अंगद झा, सिकंदर, राम बहार पांडेय, राम नरेश, सार्थक, शुभम, साहिल, अमित चौहान आदि कलाकार भाग ले रहे हैं।
महोत्सव में अतिथि के रूप से विनीत चौधरी, अजय मित्तल, केके बंसल, ज्ञान चन्द् मित्तल, डीके. मित्तल, विपिन अग्रवाल, मदन मोहन गर्ग, ओम कथूरिया, आर के शुक्ला आदि को आमंत्रित किया गया है। 

Copyright @ 2019.