राष्ट्रीय (24/09/2014) 
निजीकरण के विरोध विद्युतकर्मियों का प्रदर्शन
गाजियाबाद। विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार जल्द ही निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लेती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश सरकार गाजियाबाद, मेरठ व वाराणसी शहर की बिजली आपूर्ति को निजीकरण करने के प्रयास कर रही है। बीते दिन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई यूनियनों से जुड़े विद्युत कर्मियों ने शाम चार बजे से पांच बजे तक मुख्य अभियंता अरुण कुमार गुप्ता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए निजीकरण वापस लेने की मांग की। 
Copyright @ 2019.