राष्ट्रीय (24/09/2014) 
राष्ट्रपति के 'क्षेत्रीय युद्धÓ का संबंध भारत से नहीं
नई दिल्ली। चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की 'क्षेत्रीय युद्धÓ टिप्पणी की गलत व्याख्या पर हैरानी जताई और कहा कि यह टिप्पणी भारत के संदर्भ में नहीं की गई थी। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुअ चुनविंग ने बीजिंग में कहा कि यह एक बेहद बेबुनियाद अनुमान है।

उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी से 'क्षेत्रीय युद्धÓ के लिए तैयार रहने को कहा था और इसे भारत के खिलाफ समझ लिया गया। प्रवक्ता हुअ ने कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मामलों में संबंध पेचीदा हो सकते हैं लेकिन दोनों देश इन समस्यों के मित्रतापूर्ण समाधान पर एकमत हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश सीमा पर होने वाली घटनाओं को लेकर भारत के साथ अपने संबंध बिगाडऩे को कतई तैयार नहीं हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बीजिंग में सम्मेलन के बाद कल यह टिप्पणी की थी जिसे भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ के साथ जोड़कर देखा गया था।

Copyright @ 2019.