राष्ट्रीय (24/09/2014)
शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वालों पर होगी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। दिन प्रतिदिन गांव शाहबेरी
में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक लोग यहां अवैध निर्माण कार्य
कर रहे हैं। हालांकि ग्रेनो प्राधिकरण ने भी यहां हो रहे अवैध निर्माण को
ध्वस्त करने की योजना बना ली है। पुलिस फोर्स के साथ जल्द ही अवैध निर्माण
पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। प्राधिकरण के ओएसडी योगेन्द्र यादव ने बताया कि जो लोग शाहबेरी में खरीद फरोख्त कर रहे हैं वे अपने ही जिम्मेदारी पर करें। जो भी जमीन प्राधिकरण अधिग्रहण कर चुका है और करेगा उससे अतिक्रमण तत्काल हटाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शाहबेरी में कालोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है। कालोनी काट कर जालसाज और कुछ प्रॉपर्टी डीलर अलग हो रहे हैं। जबकि यहां उन लोगों की गाढ़ी कमाई फंस रही है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक छत चाहते हैं। मगर, महंगाई के कारण वे यहां जमीन खरीद रहे हैं। उधर, जिला प्रशासन राजस्व हासिल करने के लिए यहां रजिस्ट्री भी कर रहा है। जिसके चलते खरीद फरोख्त आज भी जारी है। जैसे-जैसे यहां अवैध निर्माण हो रहा है प्राधिकरण के लिए चुनौती बढ़ती ही जा रही है। |
Copyright @ 2019.