राष्ट्रीय (24/09/2014) 
आपसी विवाद में चली गोलियां
नोएडा। गांव सर्फाबाद में आज सुबह दो पक्षों में गोलियां चल गई। गोली चलने के पीछे बीती रात एक सिगरेट को लेकर हुए विवाद का मामला बताया जा रहा है। हालांकि मामला अवैध शराब  बेचने से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसे गंभीर अवस्था में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सर्फाबाद निवासी पप्पू यादव और लिलटी के बीच एक सिगरेट को लेकर बीती रात कहासुनी हो गई। रात से ही दोनों के बीच कशमकस का माहौल था। आज सुबह जब पप्पू और लिलटी मामले को निपटाने के लिए बैठे तो लिलटी ने पप्पू को गोली मार दी। गोली लगने से पप्पू घायल हो गया।
एसपी सिटी योगेश सिंह न बताया कि ये दोनों एक ही परिवार के हैं। फिलहाल जांच कराई जा रही है कि मामला सिगरेट का ही था या कुछ और है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि गोली हथियार अवैध था या लाइसेंसी। खबर लिखे जाने तक सर्फाबाद में पुलिस तैनात थी। जिसके चलते मामला काबू में था।
बताया जा रहा है कि सर्फाबाद में दोनों पक्ष हरियाणा मार्का शराब बेचते हैं जिसको लेकर दो दिन पहले भी इनके बीच गोलियां चली थी। बहरहाल, पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Copyright @ 2019.