राष्ट्रीय (24/09/2014) 
कॉल सेंटर में महिला कर्मचारी के उत्पीडऩ में फंसा मालिक
नोएडा। आए दिन आईटी कंपनी और कॉल सेंटर में महिलाओं के साथ उत्पीडऩ के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सेक्टर-63 स्थित इंफोटेक नामक कंपनी में कार्यरत महिला एग्जक्यूटिव ने कंपनी मालिक समेत तीन लोगों पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-63 के एच-91 में इंफोटेक  नामक कंपनी पिछले कई वर्षों से चल रही है। यह कंपनी रश्मिकांत चलाते हैं। उनके यहां सोनिया पुत्री राजकुमार पिछले कई महीनों से काम कर रही थी।

सोनिया का आरोप है कि कंपनी के मालिक रश्मिकांत ने उसका तीन महीने का वेतन रोका हुआ था। वेतन का लालच देकर वह उसके साथ कभी फोटो खिंचवाता तो कभी हाथ पकड़ लेता। हद तो उस समय हो गई जब रश्मिकांत और उसके दोस्त समीर व पार्टनर अखंड त्रिपाठी ने भी सोनिया के साथ बदसलूकी करते हुए अश्लील हरकतें की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला क्या है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Copyright @ 2019.