राष्ट्रीय (24/09/2014)
रोकनी होगी अनाज की बर्बादी : पीएम

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने
आज देश को दो नायाब तोहफे दिए हैं, जिसमें एक फूड कोल्ड स्टोरेज पार्क और
दूसरा मंगलयान की सफलता है। उन्होंने फूड पार्क का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से अनाज की बर्बादी अलग-अलग स्थानों पर हो रही है उसे रोकना होगा। क्योंकि करोड़ों टन अनाज शादी समारोहों, रख-रखाव की कमी और इधर-उधर लाने ले जाने में बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारत का किसान अपनी मेहनत से सबका पेट पालता है। मैं इस पार्क को किसानों के चरणों में समर्पित करता हूं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नई-नई तकनीकों से बर्बाद हो रहे खाने को बचाया जा सकता है। जिससे गरीबों तक भी खाना आसानी से पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर हम नई ऊंचाइयों छूएंगे। मिशन मार्स की सफलता को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री इस दौरान खुद इसरो में मौजूद थे। मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का मंगल से मिलन हो गया। आज मंगल को मॉम मिल गई। मुझे पहले से भरोसा था। |
Copyright @ 2019.