राष्ट्रीय (23/09/2014) 
राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमति अशोक पाण्डेय का 24 सितम्बर 2014 को आगमन |
राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की सदस्य श्रीमति अशोक पाण्डेय दिनांक 24 सितम्बर 2014 को प्रातः 11 बजे पुलिस लाईन के सभागार में विगत तीन माह में जनपद में घटित हुयी महिला अपराधो एवं महिला उत्पीडन के प्राप्त प्रकरणों एवं उनके विरूद्व की गई कार्यवाही की समीक्षा करेगी। इस समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त थानो के थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगे। बैठक में नवीन प्रकरणो की भी सुनवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृश्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समीक्षा बैठके जिलास्तर पर की जा रही है। इसी क्रम में बुलन्दशहर में दिनांक 24 सितम्बर को समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित समीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारी श्रीमति मंजू लता, नगर मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहेगी।

2-  आज मेरठ मण्डल के आयुक्त श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2014 को शिकारपुर, जहाॅगीराबाद मार्ग पर बस दुर्घटना से पीडित लोगो का हाल चाल जानने के लिए जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने अस्पताल में दुर्घटना में घायल मरीजों से बात कर उनकी कुशलता के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दुर्घटना से पीडित भर्ती मरीजो के समुचित इलाज किये जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। निरीक्षण के समय उन्होने उपस्थित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय आयुक्त के साथ जिलाधिकारी सुश्री निधि केसरवानी, मुख्य विकास अधिकारी श्री दीपक मीणा, सयुक्त विकास आयुक्त मेरठ श्री हर्श तन्खा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपक ओहरी उपस्थित रहे।

Copyright @ 2019.