राष्ट्रीय (23/09/2014)
सपाईयों ने किया प्रो. रामगोपाल का स्वागत

ग्रेटर नोएडा। बुलदंशहर में सखी महिला
हेल्प लाइन और किसान काल सेंटर की शुरूआत करने बुलंदशहर के लिए जा रहे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव का
परीचौक पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन बिजेन्द्र भाटी के साथ
कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता बनाए रखें और जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करें। पार्टी का सदस्यता अभियान चला रहा है, जिसमें अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है। जिसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इस दौरान प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने पूर्व चेयरमैन बिजेन्द्र भाटी का हौसला अफजाई की। उन्होंने बिजेन्द्र भाटी को कर्मठ और अच्छा नेता बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर राम गोपाल यादव को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी राज कुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिक्रम भाटी, श्री निवास आर्य, पप्पू प्रमुख, ब्रजपाल राठी, वीरेन्द्र खारी, इन्दर प्रधान, रोहित भाटी, आजाद प्रधान, नवीन नागर, मनोज डाढा, महेश भाटी, डाक्टर इन्दर पाल छोकर व अजय एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। |
Copyright @ 2019.