राष्ट्रीय (23/09/2014) 
इस बार सच में लंका जलती दिखेगी
ग्रेटर नोएडा। रामलीला में लंका दहन लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। इस बार गैस के जरिए हाईटेक तरीके से लंका का दहन होगा। आयोजकों की मानें तो इस तकनीकी का यूज फिल्म इंडस्ट्री में किया जाता है। इस दौरान दर्शकों को लंका जलती हुई दिखाई देगी। अभी तक शहर में लंका दहन लाइट इफेक्ट के जरिए दिखाई जाती थी। सीता हरण का सीन भी इस बार खास होगा।

श्री धार्मिक रामलीला कमिटी के संरक्षक ने बताया कि लंका दहन और सीता हरण की तकनीकी में बदलाव किया गया है। इस बार गैस के सिलेंडर का यूज कर लंका दहन किया जाएगा। साथ ही हनुमान जी की 22 फीट लंबी पूंछ होगी। इसके अलावा 32 फीट ऊंचाई पर आकाश मार्ग से सीता का हरण करने का दृश्य भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।  सेक्टर पाई स्थित रामलीला ग्राउंड में 25 सिंतबर से 3 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होना है।
Copyright @ 2019.