राष्ट्रीय (23/09/2014) 
पीएम के सपना को करेंगें पूरा : डा. महेश शर्मा
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्वनगर के सांसद डा. महेष शर्मा जेवर, सिकन्द्राबाद एवं खुर्जा गावों का दौरा किया। जिसमें ग्रामवासियों ने अपने सांसद का बड़े ही गर्मजोशी के साथ एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। समस्त ग्रामवासियों ने अपने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।

क्षेत्रीय संासद डा. महेष शर्मा ने ग्राम छतंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र सदैव ही अपेक्षित रहा है।  मैं, क्षेत्र का विकास कार्य वहां से षुरू करूंगा जहां पर आज तक कोई भी नेता ने विकास का कार्य शुुरू नही किया। जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता है। मैं, एवं मेरी केन्द्र सरकार ने जो भी वादे हुए है उनको पूरा किया जायेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो सपना है सबका साथ सबका विकास उसके पूरा करेगें। पंक्ति में अन्तिम व्यक्ति तक विकास की गंगा बहायेगें और जो क्षेत्र विकास कार्य से अछूता रहा है उस क्षेत्र में आदर्श गांव भी स्थापित करेंगें। इस क्षेत्र की सबसे बडी समस्या किसानों की है जिनके हक की लडाई के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव अग्रिम होकर किसनों की लडाई लडती रही है।
इस मौके पर जेवर के सांसद प्रतिनिधि पंकज कौशिक, मनोज जैन, उदयवीर चौधरी, संजीव शर्मा, सुशील शर्मा, चन्द्रपाल चौधरी, धर्मेन्द्र भाटी, राहुल पंडित, महेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व विधायक होराम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, दिनेश चौधरी, वीरेन्द्र सिरोही, बिजेन्द्र खटीक, दीपक शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा आदि लोग उपस्थित थे। 

Copyright @ 2019.