राष्ट्रीय (23/09/2014) 
चौ. अजीत सिंह समर्थकों का प्रदर्शन
नई दिल्ली। आज स्मृति भवन पर बिजली पानी कटने के विरोध में और यहां स्मारक बनाने के पक्ष में पहुंचे किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आक्रामक रूप देख पुलिस भी नम्रता से काम करती दिखी। किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते कई मेट्रो स्टेशन भी आज बंद किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों में किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।
आज सुबह ये लोग दिल्ली पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक किसानों का यहां धरना प्रदर्शन जारी था। 
Copyright @ 2019.