राष्ट्रीय (23/09/2014) 
बराक ओबामा सुरक्षा बढ़ाई गई
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में पिछले दिनों एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसपैठ के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने राष्टï्रपति आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। वाशिंगटन इस घटना से सकते में है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति व्हाइट हाउस परिसर में घुस आया था, हालांकि नॉर्थ पोर्टिको क्षेत्र में प्रवेश करने के पहले ही उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।  इससे पहले भी सुरक्षा गार्डस ने कई बार व्हाइट हाउस के चारों तरफ खड़ी सुरक्षा दीवार के आस पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों गिरफ्तार किया है, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाड़ लांघकर परिसर में घुस आने की यह पहली घटना है। 
Copyright @ 2019.