राष्ट्रीय (23/09/2014)
तंत्र-मंत्र के बहाने किया दुष्कर्म
नोएडा। समाज में तंत्र-मंत्र के खिलाफ
जागरूकता के लिए अभियान चलाए जाते हैं लेकिन यह अभियान उस समय बेकार नजर
आते हैं जब महिलाएं सब कुछ जानते हुए भी तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ जाती
हैं।
इस
बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक व्यक्ति ने महिला को तंत्र-मंत्र के चक्कर
में बहला-फुसला कर गांव सलारपुर में अपनी हवस का शिकार बनाया है। कोतवाली
सेक्टर-39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट मोहित तिवारी ने
मोहम्मद सनाउल्लाह के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि मोहित की पत्नी को
सनाउल्लाह ने अपनी दुकान में तंत्र-मंत्र करने के लिए बुलाया और इसके बाद
शटर बंद कर जबरन महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र चौहान का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
|
|
|
|
|
|