राष्ट्रीय (22/09/2014) 
महिला ने पति पर लगाए गंभीर ओराप
गुड़गांव में रह रही वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने पति पर कई लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर बेचने की बात कही है। शुक्रवार को महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मूलरुप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला जेबा खातून ने शुक्रवार को सेक्टर पांच थाना में शिकायत दी।

उसने बताया कि आठ साल पहले उसका निकाह जाहिद उर्फ राजू के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसका पति नौकरी के सिलसिले में उसे गुड़गांव लेकर आ गया था।

Copyright @ 2019.