राष्ट्रीय (22/09/2014)
क्या हिंदी फिल्मों से दूर हो जाएंगे सलमान ?
सलमान खान ने रितेश
देशमुख की मराठी फिल्म 'लय भारी' में एक छोटा-सा रोल निभाया था। अब वे
मराठी फिल्म में लीड रोल प्ले करना चाहते हैं। सलमान ने अपनी यह इच्छा
मराठी फिल्म 'संगतो अइका' के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर जाहिर की।
जब उनसे पूछा गया कि आप मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका करना पसंद करेंगे,
तो उन्होंने कहा, "बिलकुल, मैं मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना
चाहूंगा।" अब देखना यह है कि उनके लिए इतनी भव्य मराठी फिल्म बनाता कौन
है? |
Copyright @ 2019.