राष्ट्रीय (22/09/2014) 
कांगे्रस को मजबूत करने के लिए मंथन
नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव ने सेक्टर-71, के बारात घर में नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई तथा कांग्रेस को नोएडा में कैसे मजबुत किया जाए इस पर चर्चा की।  बैठक की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद पांडेय ने की तथा मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डा. महेन्द्र नागर रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पार्टी को कैसे मजबूत किया जा इस पर अपने अपने सुझाव दिए।


मुकेश यादव ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में उन्ही कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगा जो कांग्रेस के लिए सच्चे मन से काम करेंगे। नई कार्य कारिणी का गठन जल्द ही कर लिया जाएगा।
बैठक में शामिल कार्यकताओं में कुंवर नूरमोहमद, राजन बीस्ट, चरण सिंह यादव, हरिस भारद्वाज, आलोक सिंह, फिरे सिंह नागर, रिसी गौतम, पिएस रावत, लियाकत चौधरी, शाहबुद्दीन, जितेंद्र अम्बावत, नरेन्द्र यादव, एम एस कुरेशी, जहान सिंह नागर, प्रेम राज त्यागी, राजकुमार त्यागी, रहमतुला, सुभास सिंह , जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा व काफी मे अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Copyright @ 2019.