राष्ट्रीय (22/09/2014) 
नन्हें बच्चों ने किया स्कूल का नाम रोशन
नोएडा। सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजल स्कूल के नन्हें छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। प्ले, नर्सरी व केजी के छात्रों ने नेहरू इंटरनेश्नल स्कूल में शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

लिटिल एंजल स्कूल की अध्यापिका मनीशी निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के बच्चों ने नेहरू इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित हुए प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें प्ले, नर्सरी व केजी के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी के सजर, केजी की आकांशा व प्ले गु्रप की स्नेहा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल को बेस्ट स्कूल अवार्ड में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
लिटिल एंजल स्कूल के प्रधानाचार्य दीक्षा जोशी ने इस अवसर पर छात्रों को स्कूल की तरफ से प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका माया व आरती मौजूद थी।

Copyright @ 2019.