राष्ट्रीय (22/09/2014)
लुप्त होती कला को मिलेगा नया जीवनदान

नोएडा। प्रजापति समाज के लोगों ने सेक्टर
22 स्थित नोएडा सपा विधानसभा कार्यालय पर पहुंचकर मानीय मुख्यमंत्री अािलेश
यादव व समाजवादी पार्टी का आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने
प्रजापति समाज के लोगों के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मुफ्त मिट्टी
की व्यवस्था व सरकारी विभागों में इनके खरीदने की अनिवार्यता की घोषणा पर
हर्ष वयक्त किया। प्रजापति समाज के लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे को गिठाई खिलकार खुशी जाहिर की। सपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां सरकारी विभागों में प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग होता था वहीं अब मिट्टी के बने बरत की अनिवार्यता से जहां पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा वहीं प्रजापति समाज के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी के साथ मिट्टी से बने बर्तनों की लुप्त होती कला को नया जीवनदान मिलेगा। सपा सरकार ने प्रजापति समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए पहले भी पट्टे दिए थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा, मनोज प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, सतीश प्रजापति, अशोक प्रजापति, सतीश चंद प्रजापति, दूली चंद प्रजापति, महेश प्रजापति, शिब्बू प्रजापति, रामपाल प्रजापति, राधेश्याम, जन्नू प्रजापति, ब्रम्ह प्रकाश प्रजापति, रामकिश्न प्रजापति, अंकित प्रजापति, सुरेश प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, सूरज राणा, राजेश चैहान, श्रीपाल राणा, अयूब मलिक, जयभगवान चैहान, बब्लू चैहान, विनोद चैहान आदि प्रजापति समाज, समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। |
Copyright @ 2019.