राष्ट्रीय (22/09/2014) 
यूपी कैबिनेट का होगा विस्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार अपने उन विधायकों का कद बढ़ाने जा रही है जिन्होंने उप चुनाव में लोगों के बीच लोकप्रियता बटोरी यानी भारी मतों से जीत हासिल की। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आज यहां एक बैठक कर रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री यादव समेत सपा के कई नेता मौजूद रहेंगे।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बैठक में कैबिनेट के विस्तार पर फैसला होना है। आगामी 27 सितंबर तक कैबिनेट में जो भी नए चेहरे शामिल होंगे उनके नाम फिलहाल उजागर नहीं किए गए हैं। आज दोपहर करीब बारह बजे सपा कोर कमिटी की बैठक शुरू हो गई।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सरकार की बड़ी उपलब्धि : सीएम
सीएम अखिलेश यादव ने अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सबको जोडऩे की बात कही। बीते दिन कुर्सी रोड गुडंबा स्थित एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उपस्थित थे।
सीएम ने राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी नीतियों की नकल दूसरे प्रदेश कर रहे हैं। उन्होंने लगभग पद्रंह हजार करोड़ से बनने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को एक उपलब्धि बताया। कहा कि इसका पूरा बजट उप्र सरकार स्वयं वहन कर रही है। उन्होंने पंद्रह लाख लैपटॉप को गांव-गांव मे बांटने का भी जिक्र किया।
महासभा में 18 प्रदेशों से कई विभिन्न पार्टियों के आए कार्यकर्ताओं जिनमें वरिष्ठ सांसद भी थे, उनको सीएम ने स्मृति चिह्न् देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-उदय प्रताप सिंह, प्रमुख महासचिव-सत्यप्रकाश यादव, राष्ट्रीय सचिव एंव संयोजक-प्रमोद चौधरी समेत समस्त कार्यकर्ताओं व वरिष्ठों को धन्यवाद दिया। अंत में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 
 


Copyright @ 2019.