राष्ट्रीय (22/09/2014)
एनसीआर से उड़ाते थे वाहन, 18 बाइक मिलीं

| ग्रेटर नोएडा। कोतवाली कासना पुुलिस ने
एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस
गिरोह के कब्जे से चोरी की 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कोतवाली कासना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस अल्फा-1 कमर्शियल गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी इसी दौरान इस गिरोह का पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों के नाम मनीष, नकू और जितेंद्र बताए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिलें एनसीआर में अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं। |
Copyright @ 2019.



