राष्ट्रीय (22/09/2014) 
बच्चे पर डाला तेजाब, मामले को टालने में जुटी पुलिस
दादरी। कस्बे में तेजाब के हमले से घायल बच्चे के परिजन स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजन कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहें है। लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया। जैसे ही मामल सीओ की जानकारी में पहुंचा तो थाने में हड़कंप मच गया, और पुलिस तुरंत मामला दर्ज करने में कर लिया। फिलहाल  आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की पांच तारीक को मेवतिया मोहल्ला नई आबादी निवासी आर्यन पुत्र सहजाद पर तेजाब से हमला कर दिया था, और उसे तेजाब भी पिला दिया था।  आर्यन दिल्ली के अरबन अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज जारी है।
इस मामले में परिजनों ने आर्यन की सौतेली बहन सितारा के खिलाफ शिकायत की थी। सितारा फरार बताई जा रही है। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने से परिजन खासे नाराज है।
परिजनों ने बताया कि सितारा के कोई औलाद नहीं थीं। जन्म देते समय कई बच्चों की मौत हो चुकी है। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
सीओ दादरी अनुराग सिंह का कहना है कि यह मामला  अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। मीडिया में आने के बाद उन्हे मामले की जानकारी मिली है। उन्होनें पीडि़त परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही मामले में कार्रवई की जाएगी

Copyright @ 2019.