राष्ट्रीय (22/09/2014)
जाली काट कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

नोएडा। शहर के पॉश इलाके भी अब चोरों के
निशाने पर हैं। बीती रात सेक्टर-25 में चोरों ने एक मकान की जाली काटकर
लाखों रुपए का माल उड़ा लिया। मिली जानकारी के अनुसार एम-226 सेक्टर-25 में रजत गुलाटी परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात वे करीब दो घंटे के लिए परिवार के साथ बाहर गए थे। जैसे ही वह घर में लौटे तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। यह देखकर वह भौचक रह गए। रजत ने बताया कि घर के अंदर चोर पीछे वाले कमरे की जाली काटकर दाखिल हुए। करीब दो लाख रुपए के जेवरात व अन्य सामान चोर ले गए। आज सुबह रजत ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से इस मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस अब गार्डों से पूछताद कर रही हैं क्योंकि सेक्टर के अंदर एंट्री करने के बाद ही कोई व्यक्ति जा सकता है। |
Copyright @ 2019.