राष्ट्रीय (22/09/2014) 
सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल घायल मामला दर्ज
दादरी। देर रात थाना दादरी में तैनात कांस्टेबल परविन्दर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना दादरी में परविन्दर देर रात डयूटी पूरी कर घर जा रहे थे। कि थोडी दूर पहुंचते ही वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायल परविन्दर को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
Copyright @ 2019.